मनीषा साधू

आपने एम. एस. सी. , बी. एड., और हिन्दी साहित्य में बी. ए. किया है। राष्ट्रीय प्रातिनिधिक हिन्दी कविता संग्रह "शब्दसागर" में आपकी कविताओं का समावेश है। विदर्भ हिन्दी साहित्य संघ द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका में आपकी कविताओं का प्रकाशन हुआ है। चर्चासत्र और साहित्य संमेलन के अवसर पर आपको सामाजिक और साहित्यिक विषयोंपर भाष्य करने हेतु वक्ता के तौर से बुलाया जाता है। आपके एक मराठी उपन्यास और दो मराठी कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। आपका हिन्दी कविता संग्रह प्रकाशन मार्ग पर है। आपकी कविताओं को अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान, नागपुर, अभिव्यक्ती वैदर्भीय संस्था, नागपुर इन संस्थाओं में आप कार्यकारीणी सदस्य के तौर पर दायित्व निभातीं है। नागपुर के मारिस कालेज और भिडे गर्ल्स ज्युनियर कालेज में आप चार साल अध्यापिका रह चुकी हैं।

इनका वार- शनिवार